राम नाम श्रवण मात्र से होता है कष्टों का निवारण

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। संगीतमयी श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन पकरडीहा गांव निवासी शिवमूरत सिंह एवं कमला सिंह द्वारा आयोजित किया गया है जिसमें कथा श्रोताओं की काफी भीड़ इकट्ठा हो रही है। श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 18 नवंबर से हुआ है जिसका समापन 24 नवंबर को होगा। तत्पश्चात एक विशाल भंडारे का आयोजन 25 नवंबर शनिवार को किया जाएगा।
कथा व्यास भागवताचार्य पंडित चंद्रेश जी महाराज, पीठाधीश्वर पचपेड़वा आश्रम द्वारा राम कथा का रसपान कराया जा रहा है। पंडित चंद्रेश जी महाराज ने बताया कि राम कथा के सुनने मात्र से ही सभी कष्टों का निवारण होता है वही मन को भी काफी शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि सांसारिक बाधाओ ंको नष्ट करने का एक रास्ता है जो राम कथा द्वारा लोगों को एक अच्छी प्रेरणा मिलती है जिससे श्रोताओं के जीवन में एक ऊर्जा का उत्साह भी होता है। शिव चरित्र का सुन्दर वर्णन करते हुए चंद्रेश जी ने मां पार्वती के जन्म, कामदेव के भस्म होने और भगवान शिव द्वारा विवाह के लिए सहमत होने की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भाव से दिल से पुकारो तो परमात्मा हमें रस स्वरूप दिखाई देगा। राम नाम का संकीर्तन भी ऐसा ही है। रामकथा भी अंतर्मन की कथा है। उन्होंने कहा कि जो हम नहीं हैं वह दिखाना चाहते हैं, यह पाखंड है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *