फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अवर अभियंता के नेतृत्व में शनिवार को मॉर्निंग रेड की तर्ज पर विद्युत विभाग की टीम द्वारा सरचार्ज माफी और ओटीएस के लिए गांवों में घर-घर अभियान चलाया गया। इस दौरान 35 उपभोक्ताओं ने ओटीएस कराया।
एक दिसंबर से विद्युत बकाया में सर चार्ज माफी, मूलधन में पच्चीस प्रतिशत छूट के विशेष अभियान में तहसील मुख्यालय के नाम से सुदनीपुर गांव में स्थापित विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता देवेंद्र सिंह टीम के साथ बक्सपुर, पूरा दुलार, जौमा अनुसूचित बस्ती में अभियान चलाया गया। शनिवार को 35 ओटीएस व एक लाख 55 हजार विद्युत राजस्व की प्राप्ति की गई।
अवर अभियंता देवेंन्द्र प्रताप सिंह ने सुबह आठ बजे दो टीम बनाकर बक्सपुर, पूरादुलार आदि गांव में घर-घर जागरूकता अभियान चलाया। वहीं विद्युत सखी व लॉइनमैन की टीम जौमा और बक्सपुर में कैम्प लगाकर ओटीएस कराया। अवर अभियन्ता देवेंन्द्र सिंह ने बताया कि एक माह में 100 प्रतिशत ब्याज माफी है। दूसरे माह और तीसरे माह ब्याज में छूट कम हो जाएगी। मैं क्षेत्र के उपभोक्ताओ को अधिक से अधिक छूट दिलवाकर लाभान्वित कराना चाहता हूं। मेरा प्रयास है कि सुबह निकलने पर लोग घर मिल जायेंगे। समझाने पर लोग प्रभावित भी होंगे। प्रभावित होंगे तो ओटीएस के साथ विद्युत राजस्व की प्राप्ति भी होगी।
इस अवसर पर आशीष पाल, पंकज कुमार, सिकन्दर पाल, राजकुमार, आदिल, इंद्रेश कुमार, सपना गिरी, शकुंतला आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय