फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। एक दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक विद्युत विभाग द्वारा सौ प्रतिशत ब्याज माफी व मूलधन में पचीस प्रतिशत की छूट दिए जाने का बिशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त के तहत विद्युत सब स्टेशन तहसील मुख्यालय सुदनीपुर के अवर अभियंता देवेंन्द्र सिंह लगातार अभियान की सफलता के लिए गांवों में घर-घर भ्रमण कर कैम्प के माध्यम से ओटीएस कराने के लिए प्रयासरत हैं।
बुधवार की सुबह आठ बजे से क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर में अनुसूचित मुहल्ला तथा यादव मुहल्ले में घर-घर अभियान चलाकर साठ विद्युत बकाया के उपभोक्ताओं का ओटीएस कराकर दो लाख चौबीस हजार विद्युत राजस्व की प्राप्ति की। अवर अभियन्ता देवेंन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए हमारे लॉइनमैन, मीटर रीडर, एसएसओ, बिद्युत मित्र सभी प्रतिदिन सहयोग में लगे हैं। अब सुदनीपुर सब स्टेशन अंतर्गत गांव का दूसरी बार कैम्प लगाकर ओटीएस कराया जा रहा है। हम विशेष छूट माह में ओटीएस कराकर अधिक से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को लाभान्वित कराने के प्रयास में लगे हैं। दूसरी बार भ्रमण के दौरान सफलता भी मिल रही है।
इस अवसर पर पंकज, आशीष पाल, इंद्रेश, राम मिलन, राजकुमार, सिकन्दर पाल, आदिल, विद्युत सखी सपना गिरी, सुनीता उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय