राजस्व न्यायालयों में न्यायिक प्रक्रिया का हो रहा उल्लंधन: अरविन्द

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी की न्यायिक कार्यशैली से नाराज होकर दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाठक की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने चक्रमण कर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के पूर्व दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार में साधारण सभा की बैठक हुई है जिसमें दो बिन्दु पर प्रस्ताव पारित कर न्यायिक कार्य से विरत रहे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाठक ने कहा कि जिलाधिकारी समेत सभी राजस्व न्यायालयों में न्यायिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है। स्थिति यह है कि कालबाधित दावे, तजवीजसानी, अपील निगरानी स्वीकार नहीं किये जा रहे और न ही उन्हें आनलाइन वाद दर्ज किया जा रहा है जिससे नैसर्गिंक न्याय का हनन हो रहा है। उक्त के संबंध में जिलाधिकारी से कई बार वार्तालाप हुआ लेकिन आज तक कोई सार्थक कार्यवाही नहीं की गई जिससे क्षुब्ध होकर अधिवक्ताओं को प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ा। अगर हमारी मांगे नहीं पूरी हुई तो जनपद के सभी बार संगठन एक राय होकर एक उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिलाधिकारी की होगी।
मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि राजस्व न्यायालयों द्वारा बगैर सुनवाई के ही वादों का खारिज किया जाना, सर्वाेच्च न्यायालय व उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना है जिससे वादकारियों का काफी अहित है और न्याय मिल पाना असंभव हो गया है। राजस्व न्यायालयों के मनमाने रवैये को बार बदार्श्त नहीं करेगा। अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *