राजगुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई जयंती

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद के प्रांगण में अपने देश के लिए प्राणों की बाजी लगाने वाले फांसी के फंदे को हंस कर गले में डालने वाले शहीद शिवराम राजगुरु की जयंती के अवसर पर अकादमी में खिलाड़ियों ने राजगुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनायी। इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ देश के समस्त वीर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि ऐसे अवसरों पर पुष्प अर्पित करने और अगरबत्ती जलाने का उद्देश्य सिर्फ यह होता है कि जैसे धूप और अगरबत्ती जलते समय अपनी खुशबू से क्षेत्र के पूरे वातावरण को सुगंधित कर देती है ठीक उसी प्रकार से हमारे देश के नौजवानों ने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त करने के लिए जिस तरह अपने घर परिवार सगे संबंधियों से विमुख होकर इंकलाब जिंदाबाद के जयकारों के साथ फांसी के फंदे को गले से लगाया था सभी लोगों को यह संकल्प लेना चाहिए कि अगरबत्ती और धूप के खुशबू की तरह समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का जीवन जब तक यह धरा रहेगी महकता रहेगा और इन अवसरों को नई पीढ़ियांे के बीच पहुंचने का यह एक माध्यम है ताकि आने वाली पीढ़ियां देश के नायकों को हमेशा याद करती रहे। राजगुरु सुखदेव भगत सिंह तथा अंबेडकर और गांधी जी के सपनों का भारत तभी बन पाएगा जब देश का हर नागरिक अत्याचार अन्याय और जुल्म के खिलाफ अपनों के साथ खड़ा रहेगा। सच्चाई के लिए कितना भी संघर्ष करना पड़े लेकिन गलत का विरोध करेगा तभी देश में अमन चैन स्थापित हो सकता है।
इस अवसर पर चंद्रदेव यादव, अरविंद यादव, मनीष, डॉ.आदित्य सिंह, राम प्रवेश, मिथिलेश, चंद्रशेखर, संतोष तथा अन्य खिलाड़ी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्दनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *