सृष्टि मीडिया (आजमगढ़)। छायाकार हरीश चौहान की तबियत रविवार की शाम खराब हो गयी जिन्हे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी।
हिन्दी दैनिक आज के छायाकार हरीश चौहान की तबियत अचानक रविवार को खराब हो गयी। परिवार के लोग उन्हे उपचार के लिए कालिनगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराये। परिवार के लोगों ने बताया कि उनका सूगर लेबल काफी बढ़ गया था। जिसका इलाज डाक्टरों द्वारा किया जा रहा था। लेकिन सुधार नहीं हुआ। अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार की सुबह 8.45 पर इनका निधन हो गया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों सहित पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी। परिजन छायाकार के शव को लेकर घर गये। जहां शोक संबेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। दिन में एक बजे इनका शहर के राजघाट पर दाह संस्कार किया गया। वहीं जनपद के सभी पत्रकार बंधुओं के अलावा सामाजिक संगठन व नेताओं ने भी पहंुचकर शोक सम्बेदना व्यक्त की। मौत की सूचना मिलते ही सूचना विभाग द्वारा विभाग में दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
रिपोर्ट- प्रमोद कुमार यादव