पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आइडियल जनरलिस्ट एसोसिएशन इकाई तहसील सदर आजमगढ़ द्वारा पत्रकार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन संगठन के विधिक सलाहकार एडवोकेट अमरेंद्र राय के आवास हर्रा की चुंगी पर संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय, कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में संगठन के जिलाध्यक्ष विवेकानंद पांडेय और विशिष्ट अतिथि के रूप में अरुण पाठक प्रधान संपादक सत्य शेष और समाजसेवी वेद प्रकाश पांडेय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार रामनरायन राय उर्फ बबलू राय द्वारा किया गया। सदर तहसील के नये अध्यक्ष कासिम खान, सदस्य के रूप में इम्तियाज़ खान, मुजाहिद शेख, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शिखा रावत, तथा सगड़ी तहसील के सदस्य निखिल कुमार को संगठन द्वारा अंग वस्त्रम और सम्मान पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में जिलाध्यक्ष और प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव द्वारा सदर तहसील के अध्यक्ष कासिम खान द्वारा उपस्थित वेद प्रकाश पांडे वरिष्ठ समाजसेवी तथा अरुण पाठक एवं मनोज पांडे नव नियुक्त आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री को भी अंग वस्त्रम और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। संजय कुमार पांडे ने कहा कि संगठन पत्रकारों के सुख-दुख में हमेशा तत्पर रहेगा लेकिन पत्रकारों का अपना क्या दायित्व है इसके बारे में उन्होंने बखूबी समझाया। जिलाध्यक्ष विवेकानंद पांडे द्वारा भी अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में उपाय बताया गया।
रिपोर्ट-बबलू राय