पत्रकार रमेश सिंह कौशिश के निधन पर पत्रकारों ने की शोक सभा

शेयर करे

अहरौला आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार तथा कई शैक्षणिक संस्थानों के प्रबंधक रहे रमेश सिंह कौशिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रापए के जिलाध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय के नेतृत्व में बुढ़नपुर तहसील इकाई से जुड़े दर्जनभर पत्रकार उनके पैतृक गांव बहेरा स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान सभी पत्रकारों ने स्वर्गीय रमेश सिंह कौशिक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। जिला अध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय ने स्वर्गीय रमेश सिंह कौशिक के बड़े भाई अक्षयवर सिंह से भेंट कर ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि रमेश सिंह कौशिक एक मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे और उन्होंने पत्रकारिता को सेवा भाव के साथ जिया। वे एक सच्चे कलम के सिपाही थे, जिन्होंने पत्रकारिता के साथ-साथ कई विद्यालयों एवं महाविद्यालयों जैसे बड़े शैक्षणिक संस्थानों का सफल संचालन किया। उन्होंने यह भी कहा कि गंभीर बीमारी से जूझते हुए भी रमेश सिंह कौशिक लोगों से निरंतर संपर्क में रहते थे और मोबाइल के माध्यम से मार्गदर्शन देते रहे, जो उनके कर्तव्यनिष्ठ जीवन का प्रमाण है। इस अवसर पर ग्रापए के अखिलेश चौबे, दीपक सिंह, रूपेश तिवारी, संतोष चौबे, नीरज चौरसिया, आनंद गुप्ता, फूलचंद यादव, रविंद्र सिंह बबलू, सोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-संतोष चौबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *