फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शासन की सख्ती का असर नहीं दिखाई दे रहा है।एक विशेष जाति के दबंग प्रबृत्ति के लोगांे को सरे राह गाड़ी रूकवाकर अवैध असलहे से आतंकित कर एक तहसील स्तरीय दैनिक समाचार पत्र प्रतिनिधि को जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है।
रविवार आठ बजे के करीब फूलपुर बाजार से अपने घर बाईक से उतमा जा रहे हिन्दी दैनिक समाचार पत्र जनसंदेश टाइम्स के तहसील प्रतिनिधि चन्द्रमौलि पाण्डेय उर्फ मुन्ना को उनके गांव के राम प्रवेश यादव पुत्र समन्दर ने गांव स्थित नहर पर रोक मां बहन की गाली देने लगा। पत्रकार द्वारा विरोध करने पर कनपटी पर पिस्टल लगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही पांच घर ब्राह्मण और सौ घर यादव का हवाला देते हुए कहा कि पत्रकारिता का अंत हो जाएगा, कोई पैरवी करने वाला नहीं मिलेगा। घर से सौ मीटर दूर घटना स्थल पर जोर-जोर से गाली गलौज सुनकर पत्रकार के परिजनों को घटनास्थल की ओर आता देख दबंग ब्यक्ति धमकी देते हुए भाग निकला। घटना की बात सुनकर पत्रकार परिवार भयभीत है। वहीं पत्रकार चन्द्रमौलि पाण्डेय ने तत्काल स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। पीआरबी पुलिस के पहुंचने से पहले ही दबंग फरार हो गया। थाना पुलिस शाम को ही घटना स्थल पर पहुंच कर दबंग की तलाश शुरू कर दी। पत्रकार के साथ घटना की सूचना पर तहसील क्षेत्र के पत्रकार पीड़ित चन्द्रमौलि पाण्डेय के साथ थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र दिया। थाना प्रभारी सच्चिदानन्द ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि मुकदमा लिखकर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय