सरायमीर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के पत्रकार अबुबशर आज़मी की पत्नी का इन्तेकाल सोमवार दोपहर 2 बजे महाराष्ट्र के पूना शहर में हो गया। वह वहां पर इलाज के लिए 15 जुलाई को घर से गयी थी। मिट्टी आबादी कब्रिस्तान सरायमीर के राजापुर सिकरौरा में दी जायेगी। अभी मिट्टी का समय निश्चित नहीं हो पा रहा है। मौत की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। जनसंदेश टाइम्स कार्यालय आजमगढ़ पर एक शोक सभा हुई। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर अमित राय, प्रमोद यादव, सुबाष लाल, महेंद्र यादव, आशुतोष सिंह, दीपू खरवार, ज्ञानेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।