लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आजादी के अमृत महोत्सव पर आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील निजामाबाद इकाई द्वारा ब्लॉक सभागार मुहम्मदपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकारिता, चिकित्सा, समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.प्रमोद वाचस्पति ने कहा कि पत्रकारिता बहुत ही बड़ा जोखिम का कार्य है। न्यायिक और निष्पक्ष पत्रकारिता आज के समय में चुनौती है और इस चुनौती भरे समय में पत्रकार निष्पक्ष पत्रकारिता कर समाज को जोड़ने का कार्य करें। मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है यह समाज में घटित हो रहे घटनाओं को उजागर करता है। विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता वितरण आजमगढ़ मंडल अनिल नारायण सिंह ने कहा कि पत्रकार शासन प्रशासन के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ जन-जन की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने का कार्य करता है। खंड विकास अधिकारी डॉ.आराधना त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकार और शासन प्रशासन दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। दोनों के समन्वय से समाज व राष्ट्र का निर्माण संभव है। इस अवसर पर एसोसिएशन राष्ट्रीय संरक्षक प्रेम नारायण पांडेय, राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष विवेकानंद पांडेय, मास्टर अंसार, गुलाबचंद तिवारी कुंदन, अजय विश्वकर्मा, रोशन लाल, आफताब आलम ,विजय विश्वकर्मा, जय प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ आरके मिश्रा, अनिल कुमार गुप्ता, रमेश सरोज, मकसूद अहमद आजमी, अनिल सिंह, शिव प्रसाद गुप्ता, बृजेश यादव, विजय शंकर, देवेंद्र शुक्ला, शिखा रावत, राम अवतार स्नेही, शिव लाल यादव आदि उपस्थित थे। संचालन श्याम जी उपाध्याय ने किया। तहसील अध्यक्ष राहुल पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी