राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत होंगी जिया राय

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र अंतर्गत अलीमुद्दीन कटाई गांव निवासी अंतर्राष्ट्रीय ओपन वाटर तैराकी में विश्व रिकॉर्ड कायम करने वाली जनपद की होनहार बिटिया 15 वर्षीय जिया राय को दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 के लिए चुना गया है। पुरस्कार आगामी 3 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर नई दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों दिया जाएगा।
भारत सरकार का सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय विभाग हर साल 3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर चयनित प्रतिभाओं को यह पुरस्कार देता है। मंत्रालय के सचिव द्वारा जिया राय को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। जिया राय को पहले भी कई अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। जिया राय आर्टिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर की शिकार है। दिव्यांगता के बावजूद व अंतर्राष्ट्रीय ओपन वाटर पैरा तैराकी में विश्व रिकार्ड धारक है जिन्होंने देश को गौरवान्वित किया। जिया के दृढ़ संकल्प और उसके माता पिता की कड़ी मेहनत ने इस मुकाम तक पहुंचाया है। परिवार सहित पूरे क्षेत्र के लोग उनकी इस उपलब्धि पर हर्षित हैं।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *