झिनकू राम जिला सहकारी बैंक के चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा के अति वरिष्ठ नेता झिनकू राम जिला सहकारी बैंक लालगंज के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। झिनकू राम के विरोध में कोई और पर्चा न भरा न होने के कारण वह निर्विरोध अध्यक्ष घोषित हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
मण्डल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व ने भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकास खंड लालगंज से तहसील मुख्यालय तक बाजेगाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली। भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। शोभा यात्रा के तहसील में पहुंचने पर दी बार के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह खन्ना, प्रसिद्ध नारायण सिंह, सन्तोष कुमार सिंह आदि अधिवक्ताओं झिनकू राम का जोरदार स्वागत किया। भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह व जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू ने कहा कि झिनकू राम भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। पार्टी ने उनकी वरिष्ठता का सम्मान करते हुए उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया।
दी बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह व मण्डल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि झिनकू राम का निर्विरोध चयन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावनाओं की जीत है।
इस अवसर पर सर्वेश कुमार राय, अशोक कुमार राय, रामचन्द्र राम, अवनीश राय उर्फ रिंकू राय, शुभम जायसवाल, ब्यंकटेश्वर राय, हरिहर राय, प्रमोद दूबे, महेंद्र राम, रोहित चौहान, दिनेश यादव, प्रद्युम्न रावत, तेज बहादुर यादव आदि उपस्थित थे।
बूढ़नपुर प्रतिनिधि के अनुसार विकास खण्ड कोयलसा सभागार में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड शाखा बूढ़नपुर के लिए अध्यक्ष पद का नामांकन दाखिल किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी की तरफ से समर्थित प्रत्याशी जयप्रकाश पाण्डेय को पार्टी द्वारा अपना प्रत्याशी घोषित किया गया था। जयप्रकाश पाण्डेय ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। चुनाव अधिकारी व तहसीलदार बूढ़नपुर शैलेश कुमार यादव ने बताया कि जयप्रकाश पांडेय के अलावा अन्य किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। जिसके चलते जयप्रकाश पाण्डेय को अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि कल मत पत्रों की जांच व वापसी होनी है। इस मौके पर विनोद राजभर, रमाशंकर सिंह, सुनील पाण्डेय, नरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, मनोज सिंह, चन्द्रजीत तिवारी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद/अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *