माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना क्षेत्र के बिसईपुर गांव में एक बंद मकान के छत का दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए चोरों ने लगभग सात लाख मूल्य का आभूषण चोरी कर लिया। पीड़ित ने शनिवार को अहरौला थाने पर पहुंच कर लिखित तहरीर दी है।
अहरौला थाना क्षेत्र के विसईपुर गांव निवासी प्रवीण जैसवार पुत्र चैतू का विसईपुर गांव में मकान है। मकान बंद कर परिवार के लोग मुंबई में रहते हैं। लगभग 15 दिन पहले परिवार के लोग मुंबई से बिसईपुर गांव में भतीजे विक्रम जैसवार के वरक्षा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे। 8 जून को वरक्षा कार्यक्रम संपन्न होने पर पुनः 9 जून को मकान को बंद कर मुंबई लौट गये थे। 30 जून को प्रवीन जैसवार मुंबई से किसी काम बस बिसईपुर गांव घर लौटे तो मेन दरवाजा खोल कर जब अंदर पहुंचे तो अंदर का नजारा देख अवाक रह गए। उन्होंने बताया कि घर में चार कमरे का ताला टूटा हुआ था। गोदरेज की अलमारी भी तोड़ी गई थी। अलमारी में सभी आभूषण रखे गए थे और ढेर सारी चाभीयों का गुच्छा वहां फेंका मिला। कुछ चाभियां तो हमारे घर की थी और ज्याद चाभियां हमारे घर की नहीं थी। घर में बहुत सारी कीमती सामान पड़े हुए थे। नगदी भी थी लेकिन चोर छत का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे थे और गोदरेज में रखा लगभग 6 से 7 लाख के आभूषण उठा ले गये। 10 साल पहले हमारे घर से गायब हुई कुछ चाबियां उसी गुच्छे में पाई गई। मौके पर पहुंची डायल 112 जांच पड़ताल कर वापस चली गई।
रिपोर्ट-श्यामसिंह