मेला कमेटी और व्यापारियों से जयनाथ सिंह ने की मुलाकात

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बा में शनिवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने मेला कमेटी और व्यापारियों के साथ बैठक कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जो दोषी पुलिस के लोग हैं उसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को देकर उचित कार्यवाही की मांग किया जायेगा। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि वह जिलााधिकारी और एसपी से घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए मेले में लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगे।
व्यापारियों ने बताया कि निजामाबाद भईया दूज का ऐतिहासिक मेला दशकों से लगता है जिसमें काफी संख्या में लोग आते हैं और यह मेला कस्बा में होने के कारण काफी रात तक चलता है। इस बार निजामाबाद थाना पुलिस बजार वासियों से जबरन धन उगाही कर रहे थे जिसके कारण कमेटी और पुलिस के लोगों से कहा सुनी भी हुई थी। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई तो किसी तरह मेला सम्पन्न हुआ। लेकिन थाना प्रभारी ने कई बार लाठीचार्ज कर कई लोगों को घायल कर दिया था। सुबह दर्जनों लोगों पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया था। इसे लेकर व्यापारियों ने भाजपा नेता प्रवीण कुमार सिंह और शेरबहादुर सिंह के सामने त्यागपत्र देकर भविष्य में मेला न लगाने का निर्णय लिया है।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जयनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, मण्डल अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार गौड़, श्रीप्रकाश चौरसिया, दीपक सिंह आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *