फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक सभागार में मंगलवार को एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को एक साथ चुनाव होने के फायदे बताए गए। इसकी खामियों पर भी चर्चा हुई। अध्यक्षता भाजपा नेता राममनि यादव ने किया।
मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि लोकसभा, विधानसभा, नगर निकाय और ग्राम पंचायतों के चुनाव बार-बार होते हैं। हर बार चुनाव में पूरा प्रशासनिक तंत्र लगता है। इससे विकास कार्य अवरुद्ध हो जाते हैं। अतिरिक्त व्यय का बोझ भी बढ़ता है। ऐसे में एक राष्ट्र एक चुनाव होना देश हित के लिए अनिवार्य है। उन्होंने वक्फ बोर्ड में संशोधन होने से उससे लाभ का भी जिक्र किया।
विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बिनोद राजभर ने कहा कि एक चुनाव होने से राजनीतिक स्थिरता आएगी। सरकार के खर्च के साथ समय भी बचेगा। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का एक विकसित देश बनाने का सपना पूरा हो रहा है।
इस मौके पर संयोजक हनुमन्त सिंह, रत्नेश बिंद, संतोष पांडेय, शेख गुलजार, श्री लाल यादव, सुमन सिंह, सारिका सिंह, सोनम चौहान, घनश्याम गोस्वामी, नागेंद यादव, पंकज पांडेय, बद्री निषाद, दुर्गेश अग्रहरि, हरिकेश गुप्ता, धर्मेंद्र गौतम, रईस अहमद प्रधान इजदीपुर आदि मौजूद रहे। संचालन दिलीप सिंह बघेल ने किया।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय