तिरंगा यात्रा में उमङा जन सैलाब

शेयर करे

मेंहनगर आजमगढ (सृष्टिमीडिया) ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष में मंगलवार को देरशाम भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में कस्बे के प्रभा पोखरे स्थित शिव मंदिर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
तिरंगा यात्रा पूरे कस्बे में भ्रमण के दौरान भारत माता की जय , बंदे मातरम के जयघोष से साथ भ्रमण कर ऐतिहासिक लखराव पोखरे पर समापन के दौरान वीर शहीदों को उपस्थित लोगों ने श्रंद्धाजलि अर्पित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज हम सभी भारत वासियों को अपने यशस्वी प्रधानमंत्री पर गर्व है जिन्होंने आतंकवादियों को करारा जवाब देते हुए सटीक कार्रवाई की इस सफल ऑपरेशन ने यह सिद्ध कर दिया कि भारत अब आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक रूप अपनाने में सक्षम है हमें अपनी सेना पर गर्व है, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष प्रगति सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर देश की बहन और बेटियों के सम्मान तथा सुरक्षा का संकल्प है। इस दौरान भाजपा पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान, तीजा राम, पूर्व जिलामंत्री व भूमि विकास बैंक के चेयरमैन अरविंद सिंह, जिलामंत्री महेंद्र मौर्य, अरुण सिंह, जंगबहादुर यादव, राजेश सिंह, सुधीर राय सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
बिलरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय नगर पालिका में भारत के सैनिको के सम्मान में गोपालपुर विधान सभा के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमे क्षेत्र के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मंगलवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र राय के नेतृत्व में सैकड़ो लोगो ने तिरंगा यात्रा निकाली जो नये चौक से होते हुये पुराना चौक, बाजार खास, कासिमगंज से होते हुए शहाबुद्दीनपुर में जाकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में लोगो द्वारा भारत माता की जय के नारो से पूरा क्षेत्र देश भक्ति से भर गया। वही भाजपा नेता सतेन्द्र राय ने कहा कि देश के सैनिको का सम्मान सर्वाेपरि है। आज हमारे देश के सैनिको के कारण ही हमारी बहनो की सिंदूर का बदला पूरा हुआ, जिससे हमारे देश के दुश्मनो को उसका मुहतोड़ जबाब मिल गया। इस मौके पर रामसागर सिंह, राकेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष दीपक मिश्र, मण्डल अध्यक्ष रुद्र प्रकाश राय, अभिषेक राय, बबलू राय, चन्द्रपाल सिंह, लालजी सिंह, डॉ सुनील जायसवाल, सन्तोष राय, दिलीप गुप्ता, वीरेंद्र विश्वकर्मा, आलोक गुप्ता, दयाशंकर यादव, अमरीश दुबे, सूर्यभान सोनकर सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी/तारकेश्वर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *