जन औषधि केंद्र का हुआ उद्घाटन

शेयर करे

सृष्टिमीडिया अतरौलिया (आजमगढ़)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जन औषधि मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर सस्ती और अच्छी दवा के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के अंतर्गत जन औषधि मेडिकल स्टोर का भाजपा नेता संजय सिंह सक्कू ने फीता काटकर शुभारंभ किया। आम आदमी पर से दवाई के खर्च का बोझ कम करने के लिए सरकार ने यह योजना शुरु की थी। जन औषधि केंद्रों पर देश की दूसरी केमिस्ट के दुकानों से 90 प्रतिशत सस्ती दरों पर दवा मिलती है क्योंकि यह जेनेरिक दवाएं होती हैं। दुकान के संचालक विपिन कुमार गुप्ता ने बताया कि जन औषधि मेडिकल स्टोर पर दवा बाजार के अपेक्षा 70 से 80 प्रतिशत दवा का दाम कम रहता है। इस मौके पर स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ.शिवाजी सिंह, डॉ. सलाउद्दीन, शिव कुमार, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *