लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव के मिर्जापुर में स्थित जामा मस्जिद के रास्ता और आसपास की भूमि के कुछ भूमिधरों के दान कर दिए जाने के बाद एक व्यक्ति द्वारा कुछ आपत्ति की जा रही थी। मस्जिद कमेटी के आग्रह पर गुरुवार को एसडीएम के आदेश पर हल्का लेखपाल द्वारा इसका सीमांकन किया गया। तत्पश्चात मामला समाप्त हो गया।
मिर्जापुर प्रधान प्रतिनिधि अशोक प्रजापति ने बताया कि मस्जिद का रास्ता पहले थाने की तरफ से आता जाता था लेकिन शासकीय कारणों से करीब दो वर्ष पूर्व इसे डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद ग्राम सभा मिर्जापुर की ओर से रास्ते का प्रस्ताव हुआ। यहां कुछ बंजर भूमि थी जिस पर एसडीएम द्वारा रास्ता बनवाया गया। इस रास्ते पर विधायक बेचई सरोज द्वारा खड़ंजा लगवा दिया गया है। कुछ भूमिधरी का विवाद था, जिसका गुरूवार को सीमांकन कर स्पष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रतिवादी का इसमें कोई भी लेना देना नहीं पाया गया।
दूसरी ओर मस्जिद कमेटी के लोगों ने बताया कि पास की भूमिधरी के अधिकांश लोगों ने स्वेच्छा से अपनी भूमि मस्जिद के रास्ते के लिए दान कर दी थी। लेखपाल सुनील उपाध्याय ने बताया कि मामला हल कर दिया गया है। इस मौके पर जामा मस्जिद कमेटी के सेक्रेटरी नन्हे खां, अहेमर वकार एडवोकेट, मास्टर शादाब अहमद, तब्जील अहमद, इमरान अहमद, शमीम अहमद, सहीम खान, अब्दुल कलाम, अतीक अहमद, अब्दुल माजिद दानिश, देवगांव कोतवाली के दो कांस्टेबल आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद