राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हुए जयप्रकाश सिंह

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर के प्रहलाद नगर मोहल्ले में समारोह आयोजित कर जय प्रकाश सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक से बीएसएफ के डिप्टी कमाण्डर अशोक कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर डिप्टी कमाण्डर अशोक सिंह ने बताया कि विभाग में सराहनीय कार्य करने वाले जवानों को यह पदक दिया जाता है। जयप्रकाश सिंह का विभाग में सराहनीय सेवा रही इनकी सेवा को देखते हुए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इनके साथ ही ज्ञान प्रकाश सिंह और केशव प्रसाद सिंह को भी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *