आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना देवगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
शनिवार को एसडीएम लालगंज व अपर आयुक्त (न्यायिक) आजमगढ़ के आदेश के अनुपालन में प्रथम पक्ष सीताराम सिंह पुत्र रामनवल सिंह व द्वितीय पक्ष के विजय सिंह पुत्र साहब सिंह निवासीगण सराय खुरसू थाना देवगांव के बिवादित स्थल पर नापी कराने हेतु नायब तहसीलदार लालगंज पंकज कुमार साही व लेखपाल खुरसू, विनोद कुमार यादव के साथ गये। नापी के दौरान वर्तमान प्रधान बलवन्त सिंह पुत्र साहब राज अपने भाई यशवन्त सिंह व अमर सिंह, अपने भतीजा राजकुमार सिंह पुत्र अमर सिंह, राजनाथ पुत्र गोविन्दा व 10-12 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तालब पर पहुंचकर नायब तहसीलदार, लेखपाल व पुलिस बल के साथ गाली-गुप्ता व मारपीट करते हुए कार्य सरकार में बाधा पैदा किया गया। इसी बीच ग्राम प्रधान के ललकारने पर गांव सराय खुरसू की तरफ से किसी व्यक्ति द्वारा भय व्याप्त करने हेतु एक फायरिंग की गयी। जब महिला आरक्षियों द्वारा आगे आकर बीच बचाव करने का प्रयास किया गया तो महिला पुलिस कर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। इस घटना में पांच पुलिस कर्मियों समेत नायब तहसीलदार चोटिल हो गये। पुलिस उक्त आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी। रविवार को अभियुक्त यशवन्त सिंह पुत्र साहब सिंह निवासी सराय खूरसू थाना देवगांव को उसके घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार