आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जेल में बंद कैदी की मंगलवार की रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह हत्या के आरोप मे उम्र कैद की सजा काट रहा था। देर रात उसे दिल का दौरा पड़ा जिसे जेल प्रशासन द्वारा मंडलीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के छिड़ी ब्राम्हण गांव निवासी 55 वर्षीय मूलंचद गोंड पुत्र स्व. रामपलट गोंड हत्या का आरोपी था। उसे उम्र कैद की सजा हुई थी। मंगलवार की रात करीब 12 बजे उसके सिने में दर्द शुरू हुआ। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जेल के अस्पताल में उसका उपचार चला। आराम न मिलने पर उसे रात में मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब एक घंटे बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया। परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। इसके बाद जेल पहुंच कर मूलचंद की जानकारी ली। मूलचंद के पास तीन बेटा व तीन बेटी है।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव