आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री व आज़मगढ़ के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही का जनपद प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया।
कंजहित बाजार बरडिया मोड़ पर क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा सहजानंद राय, जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राय के नेतृत्व में पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय मंडल अध्यक्ष पल्हना दिनेश सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।
सर्किट हाउस में जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा में सहकारिता, नगर निकाय और लोकसभा चुनाव में एकतरफा जीत का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं के एक-एक मतदाता से संपर्क करने का आश्वासन दिया। सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पूर्व की सरकार अपराधियों को संरक्षण देती थी भाजपा सरकार में अपराधियों की जगह जेल है, बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा भाजपा कार्यकर्ता तन-मन-धन से राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने और देश के विकास को ध्येय मानकर कार्य करते हैं, कार्यकर्ताओं के तप और मेहनत से ही भाजपा का विजय रथ निरंतर आगे बढ़ रहा है, पार्टी के आगामी बूथ सशक्तिकरण अभियान व राष्ट्रपति का अभिभाषक कार्यक्रम को सफल बनाने का भी आह्वाहन किया।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष आज़मगढ़ सदर ध्रुव कुमार सिंह, शकुंतला चौहान, अरविंद जायसवाल, मंजू सरोज, नन्हकू राम सरोज, डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, मनोज यादव, संचिता श्री चौहान, सत्येंद्र राय, हरीश तिवारी, हनुमंत प्रसाद सिंह, सुनील सिंह, अजय यादव सहित सभी पदाधिकारीगण व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार