निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर में नवरात्रि भर रोज सुबह शाम भव्य जागरण का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में रविवार को जागरण का आयोजन किया गया। शीतला माता मंदिर के पुजारी अशोक माली ने बताया कि हर वर्ष शीतला माता मंदिर में देश के कोने-कोने से और स्थानीय भजन कलाकारों द्वारा सुबह शाम जागरण होता है। उसके बाद भंडारे का प्रसाद वितरण किया जाता है। नौ दिन तक माता रानी का हर दिन तक अलग-अलग स्वरूप में श्रृंगार किया जाता है।
नवरात्रि में अपने बच्चों का मुंडन संस्कार और कड़ाही चढ़ाने की सदियों पुरानी परम्परा चली आ रही है। मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। फल फूल माला और मिष्ठान की दुकानें सजी हुई हैं। लोग दर्शन पूजन से के बाद जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं।
मंदिर के पुजारी अशोक माली ने बताया कि माता रानी कृपा ऐसी है कि मंदिर परिसर में सैकड़ों दुकानें खुली हुई हैं लेकिन एक भी दुकान में दरवाजा नहीं बंद होता है। यहां के व्यापारी को अगर दुकान बंद करना है तो केवल चादर से ढक कर चले जाते हैं जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में होती है। पुजारी ने बताया कि माता रानी के दरबार की आस्था ऐसी है कि लोग अपने घर पर हर मांगलिक कार्यक्रम पूर्ण करने के बाद शीतला माता मंदिर आकर मत्था टेकते हैं। नवरात्रि में थाना प्रभारी हिरेंद्र प्रताप सिंह अपने हमराहियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते रहते हैं और मंदिर पर भारी संख्या में फोर्स तैनात रहती है।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र