लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दलित युवा मोर्चा के अध्यक्ष जगपति राम ने लालगंज तहसील क्षेत्र के पकड़ी खुर्द, हरई रामपुर, ऊबारपुर, लक्खमीपुर और अछीछी गांव का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे मनुष्य अपना भाग्य बदल सकता है। शिक्षा के बिना दलित वर्ग की प्रगति संभव नहीं है। जब तक समाज शिक्षा के प्रति जागरूक नहीं होगा, तब तक उन्नति नहीं हो सकती।
उन्होंने कहा कि एकता से सामाजिक परिवर्तन संभव है, लेकिन बिना शिक्षा के स्थायी विकास नहीं किया जा सकता। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सभी को समान शिक्षा का अधिकार दिलाया, फिर भी यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी समाज का एक बड़ा वर्ग शिक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। जगपति राम ने कहा कि धैर्य और पराक्रम के साथ शिक्षा को जीवन में अपनाना जरूरी है। उन्होंने दलित, शोषित और गरीब वर्ग से संविधान के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। उनका कहना था कि शिक्षित होकर ज्ञान प्राप्त किए बिना उन्नति संभव नहीं है।
इस अवसर पर डॉ.लल्लन प्रसाद, भगवान दास, राम अवतार, मंत्रराज आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद