टूट कर बिखर गया सुदनीपुर में बना इंटर लॉकिंग मार्ग

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत सुदनीपुर में क्षेत्र पंचायत निधि से लगभग दो सौ मीटर इंटर लॉकिंग कार्य लगभग दस लाख रुपये खर्च करके बना था जिसकी सपोर्ट दीवार जगह-जगह टूट कर ईंट बिखर गयी। इंटर लॉकिंग मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया।
ग्रामीणों की शिकायतों के बाद न ग्राम प्रधान सचिव इस तरफ अपना ध्यान आकृष्ट कर रहे न ही ब्लाक के बड़े अधिकारी। इस समस्या से निजात कैसे मिले इसे लेकर ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण मग्गन प्रसाद, प्रमोद, बिनोद यादव, संतोष, हर्ष सिंह, अजय कुमार आदि ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इंटर लॉकिंग सड़क के मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी फूलपुर बिमला चौधरी ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढो की वजह से चक मार्ग खड़ंजा मार्ग इंटर लॉकिंग मार्ग टूट गए हैं। जल जीवन मिशन ठेकेदारों द्वारा सड़क की मरम्मत करनी थी। फिर भी देखती हूं क्या हो सकता है। ग्राम पंचायत अधिकारी से कहकर सही करवाया जाएगा।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *