अंतर्जनपदीय फुटबॉल व दौड़ प्रतियोगिता एक फरवरी

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जीवन उजाला समिति चिउटहरा की ओर से आगामी एक व 2 फरवरी को चिउटहरा मिनी स्टेडियम के मैदान पर विशाल अंतर्जनपदीय फुटबॉल टूर्नामेंट एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष डा.राजेश यादव ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना है।
दो फरवरी को सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच दौड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके साथ ही हाई जंप, लांग जंप एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जाएंगी। सभी प्रतियोगिताओं में बालक व बालिकाओं के लिए अलग-अलग वर्ग निर्धारित किए गए हैं। 2400 मीटर दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए विशेष पुरस्कार की घोषणा की गई है।
प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को आधार कार्ड के साथ सुबह 8 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को समिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा समिति ने पिछले वर्ष 23 मार्च शहीद दिवस के अवसर पर रक्तदान करने वाले रक्तवीरों और रक्त वीरांगनाओं को सम्मानित करने की भी घोषणा की है। दो फरवरी को अपराह्न तीन बजे चिउटहरा मिनी स्टेडियम में सम्मान समारोह आयोजित होगा। समिति ने सभी रक्तवीरों से समय से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *