युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश

शेयर करे

मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में तहसील सभागार में सोमवार को नया नाम जोड़ने के मद्देनजर एसडीएम संत रंजन की अध्यक्षता में विकास खंड मेहनगर व आंशिक पल्हना, मुहम्मदपुर के बीएलओ के साथ बैठक किया।
एसडीएम ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष तिथि निर्धारित कर आगामी 4 दिसम्बर को मतदान बूथों पर उपस्थित होकर जो भी आवेदक एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, ऐसे आवेदकों के निर्वाचक नामावली के अनुसार प्रारूप भरकर मतदाता सूची में सम्मलित करने का बीएलओ को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी जो प्रारूप 6, 7, 8 उपलब्ध हो गया हैं, तो प्रत्येक दशा में उक्त प्रारूप को कार्यालय में अविलंब प्रस्तुत किया जाय। उक्त कार्यक्रम में कोताही बरतने पर संबंधित के बिरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान उपस्थित बीएलओ को प्रभारी रजिस्ट्रार कानूनगों कल्पनाथ मौर्य ने प्रारूप 6, 7, 8 वितरित किया। इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक रणधीर कुमार सहित सभी बीएलओ उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *