आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ अखिलेश कुमार द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय आजमगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा-गांधी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समस्त अधिकारी कर्मचारियों को सत्य एवं अहिंसा की शपथ दिलाई गई एवं गांधीजी के पद चिन्हों पर चलने हेतु प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में पुलिस लाईन परिसर में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के द्वितीय प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर प्रतिमा का माल्यार्पण कर सभी पुलिस अधिकारी, कर्मचारी को कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा व प्रतिसार निरीक्षक सहित विभिन्न शाखाओं के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। जनपद के समस्त कार्यालयों व थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार