सामाजिक समरसता रैली की तैयारी का किया निरीक्षण

शेयर करे

अहरौला आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला जनता इंटर कॉलेज बाग में भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डॉ.अरविंद राजभर ने आगामी 22 फरवरी को होने वाले महाराजा सुहेलदेव की जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता रैली की तैयारियों का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से इस रैली में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के साथ बीजेपी और सुहेलदेव समाज पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे। मुख्यमंत्री से भी बात चल रही है और निश्चित तौर से उनके भी आने की संभावना है। इस रैली में 50 हजार से लेकर एक लाख लोगों के आने की व्यवस्था की जा रही है।
कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच महासचिव अरविंद राजभर ने मंच से लेकर संस्कृत कार्यक्रम मंच तक की जानकारी ली। उन्होंने एक रोड मैप भी बनाया साफ सफाई की भी उन्होंने जायजा लिया।
इस मौके पर विधायक बेदी राम प्रतिनिधि वकील चौरसिया, मीडिया प्रभारी दीपक सिंह, संतोष पांडेय, फागू सिंह, पतिराम राजभर आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-संतोष चौबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *