इनरव्हील क्लब ने किया एनीमिया के प्रति जागरूक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। इनरव्हील क्लब और नवेली क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शहर के कई स्थानों पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर के हीरापट्टी साईं हास्पिटल में इनरव्हील क्लब द्वारा महिलाओं को एनीमिया रोग के प्रति जागरूक किया गया।
डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन वर्षा विनय कुमार, जोनल कोऑर्डिनेटर भारतीय सिंह की मौजूदगी में साई हास्पिटल में महिलाओं की एनीमिया की जांच कराई गयी। साथ ही गुड़, चना के साथ-साथ मरीजों में फल का वितरण किया गया। वहीं डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन वर्षा विनय कुमार, जोनल कोऑर्डिनेटर भारतीय सिंह के हाथों एक मासूम दिव्यांग लक्ष्मी को व्हीलचेयर प्रदान कर उसके जीवनयापन हेतु सहयोग दिया गया। इस दौरान कैंसर रोग, और धूम्रपान छोड़ने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर को जनहित में प्रसारित कराया गया। प्रेसिडेंट मंजू अग्रवाल व सेक्रेटरी अमितलता सिंह ने कहा कि इनरव्हील अपने सार्मथ्यनुसार समाज के लिए सदैव खड़ी रहेगी। दो बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उन्हें सिलाई मशीन दिया गया। इसके बाद रोडवेज स्थित सभागार में नवेली क्लब के तत्वावधान में संयुक्त रूप से इनरव्हील क्लब की वार्षिक बैठक डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन वर्षा विनय कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसके बाद नवेली द्वारा करतालपुर निवासिनी एक बच्ची की शादी के लिए गृहस्थी का साजो-सामान उपलब्ध कराया गया। अंत में आभार नवेली प्रेसिडेंट आराधना अग्रवाल ने जताया। संचालन रूचिका डालमिया ने किया। इस अवसर पर आराधना अग्रवाल, निमिषा अग्रवाल, मोना अग्रवाल, प्रियंका गोयल, प्रिया अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, गिरिजा यादव, आर्या चन्दे, रीता अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, पुष्पा श्रीवास्तव, अल्का सिंह, गीता अग्रवाल, संतोष जालान आदि मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *