घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव-लालगंज मार्ग पर नारायणपुर नेवादा एनएच-233 पर हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवाकर कश्यप के रूप में हुई है, जो वाराणसी के रहने वाले थे और संजीवनी विकास फाउंडेशन में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे।
शनिवार को शिवाकर कश्यप वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान लालगंज और देवगांव के बीच नारायणपुर नेवादा के पास अचानक सामने आई नीलगाय से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें संयुक्त सौ बेड चिकित्सालय लालगंज ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी में इलाज के दौरान डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *