लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। लालगंज के सूरज डीजे संचालक अमर अंजाम सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो दिन पहले मुगलसराय से बैरीडीह आते वक्त रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हुए थे। उनका ट्रामा सेंटर वाराणसी में उपचार चल रहा था।
लालगंज के बैरीडीह निवासी सूरज डीजे संचालक अमर अंजाम सिंह 27 वर्ष श्याम केर सिंह बुधवार को डीजे लेकर मुगलसराय गए हुए थे। वहां से कार्य पूरा करके वो अपने घर के लिए निकले थे कि रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व साथ के लोगों की मदद से उन्हें आनन फ़ानन में ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उनके सर पर गंभीर चोट लगी थी जिसका इलाज किया जा रहा था। कई दिनों से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे डीजे संचालक ने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर लगते ही डीजे व्यापारियों सहित गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद