पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना अंतर्गत पटवध सरैया बाजार में शुक्रवार की सुबह को सर में पट्टी लगी मुंह पर तमाम ब्लड़ लगा हुआ अर्ध विक्षिप्त स्थिति में शिव मंदिर के पास एक लगभग 40 वर्षीय महिला पड़ी थी। स्थानीय निवासी शिव मूरत गोंड़ ने देखा तो उसे खाना खिलाया और डायल 112 को फोन कर सूचित किया। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंच कर महिला को एंबुलेंस द्वारा सीएससी बिलरियागंज इलाज के लिए भंजवाया। मौके पर ग्राम प्रधान शिव बदन राम भी पहुंच गए थे। पूछने पर महिला ने अपना नाम रेनू, गांव का नाम चैनपुर जिला भभुआ बिहार बताया। लेकिन महिला यहां तक कैसे पहुंची उसके चेहरे और सर पर इतनी गंभीर चोटें कैसे आई यह बात स्पष्ट नहीं हो पा रही थी।
रिपोर्ट-बबलू राय