रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे के खलीलाबाद मुहल्ले में गुरुवार की रात सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आने से घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। नागरिकों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के खलीलाबाद निवासी बेचन विश्वकर्मा 50 वर्ष गुरुवार की रात सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान जिला मुख्यालय की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया था। घटना के बाद वाहन समेत स्वामी भाग निकला। नागरिक मौके पर पहुंचे और गंमीरवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। मृतक के पास एक पुत्री है। परिजनों में कोहराम मचा है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा