घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खुरासो गांव के पास सोमवार को रात्रि में बाइक फिसलने से घायल हुए अधेड़ की सदर अस्पताल आज़मगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के रैदहवा कनेरी गांव निवासी रामधारी (65) पुत्र फेकू बाइक से सोमवार को दुर्वासा धाम दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। बाइक गांव के जयप्रकाश चला रहे थे। वहां से वापस आते समय खुरासो गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे रामधारी गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक जयप्रकाश भी चोटिल हो गए। परिजन रामधारी को फूलपुर सीएससी लेकर आए जहां डॉक्टरों ने जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। मंगलवार सदर अस्पताल में इलाज के दौरान रामधारी की मौत हो गई। वही घायल जयप्रकाश का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। रामधारी की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *