लालगंज आजमगढ (सृष्टिमीडिया़)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के भैंसकुर निवासी उमरुद्दीन अंसारी 58 वर्ष पुत्र नूर मोहम्मद 10 नवंबर को घर से किसी कार्यवश सरायमोहन जा रहे थे। सराय मोहन के करीब एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गयी। परिजनों ने बाद नमाजे असर दोपहर बाद उन्हें सुपुर्दे खाक कर दिया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद