किसानों को दी गयी कृषि एवं पशुपालन संबंधी जानकारी

शेयर करे

पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ग्राम पंचायत छज्जो पट्टी, सुम्हाडीह और हेवती विकास खंड पवई में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी (कृषि) और राम आशीष यादव एटीएम एवं अशोक कुमार बीटीएम की अध्यक्षता में विकास खंड पवई द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा किसानों को कृषि संबंधित तकनीकी जानकारी उसका महत्व उन्नत बीजों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उप कृषि निदेशक द्वारा भी कृषि विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में खेती संबंधित समस्याओं की जानकारी किसानों को दी गई। साथ कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा के वैज्ञानिक और लेदौरा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक द्वारा खेती संबंधित समस्याओं पर जानकारी दी गई। इसके साथ-साथ उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा उद्यान संबंधित योजनाओं के बारे में बताया गया। पशुपालन विभाग से आए पशु चिकित्सक द्वारा पशुओं से संबंधित जानकारी दी गई। जिला मऊ के एनएआईएम के वरिष्ठ वैज्ञानिक खेत में सूक्ष्म जीवों का क्या महत्व है और वर्मी कंपोस्ट के बारे में जानकारी दी। साथ ही कृषि विभाग के सभी कर्मचारी सहित भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-नरसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *