महिलाओं को दी गयी स्वावलम्बी बनने की जानकारी

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक सभागार में शनिवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा व पूर्व सांसद नीलम सोनकर रही। संचालन सरीन फातिमा ब्लाक मिशन मैनेजर ने किया।
बीडीओ ने सरकार द्वारा महिलाओं को स्वालम्बी बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिये गए सहयोग से महिलाएं बहुत आगे बढ़ सकती हैं। परिश्रम कर बहुत आगे निकल जायेगी बाकी जो भी सहयोग चाहिए मैं सदैव ततपर रहूंगी। सरीन फातिमा ब्लाक मिशन मैनेजर ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना के महत्वपूर्ण विन्दुओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि किसी भी कार्य को शुरू कराने में महिलाओं का विशेष योगदान होता है। मोदी सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार अनेक योजनाएं चला रही है। इस मौके पर राम मूर्ति यादव, सिकन्दर कुशवाहा, महेन्द्र प्रसाद, गोपाल, गौरव यादव सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *