कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी गयी जानकारी

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुरक्षा और सुशासन की थीम पर नगर पंचायत महराजगंज में अध्यक्ष श्वेता जायसवाल के कार्यलय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथि अधिकारी व जन प्रतिनिधियों के माल्यार्पण से हुआ। इस दौरान प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी लाभार्थियों को दी गई।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रामपाल सिंह ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बीते 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार ने जनहित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए, जिससे प्रदेश में सुशासन को मजबूती मिली है। उन्होंने सरकार द्वारा किए गए कार्यों को रेखांकित किया। बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी गई, जिससे अपराध में भारी गिरावट आई है और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। बिजली आपूर्ति और सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाई गई। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई रोजगार और स्वरोजगार योजनाएं शुरू की गई हैं। किसानों के फसल की खरीद, सिंचाई सुविधा, और सब्सिडी का लाभ भी दिया गया। उन्होंने केंद्र सरकार की महत्वकांझी योजना आवास को लेकर लाभार्थिओं से बात की तथा योजना को 2024 से 2029 तक किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति बिना आवास के नहीं रहेगा इसमें जातियता का कोई स्थान नहीं है। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी, वरिष्ठ लिपिक मनोज सिंह व नगर पंचायत के कर्मचारी, और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *