आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। “यातायात माह” नवम्बर जागरुकता अभियान के दौरान कुलपति प्रदीप शर्मा, महाराजा सुहेलदेव विश्व विद्यालय एवं सुधीर जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात द्वारा डीएवी पीजी कालेज में शहर के विभिन्न कालेज, स्कूल के एनसीसी कैडेट्स की जागरूकता गोष्ठी हुई।
गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा यातायात माह का महत्तव बताया गया तथा स्टाक होम घोषणा पत्र के बारे बताया गया। उसके बाद प्रदेश स्तर पर घटित सड़क दुर्घटना व जनपद में वर्ष 2022 में माह अक्टूबर तक घटित सड़क दुर्घटनाओं के बारे में बताया गया। स्कूल, कालेज के एनसीसी छात्रा-छात्राआंे को दुर्घटना से बचने के उपायों एवं सड़क पर यात्रा के दौरान सड़क-सुरक्षा उपायों के प्रयोग जैसे हेलमेट, सीट बेल्ट, लेन चेन्ज, वन-वे का पालन, सड़क क्रास करने एवं अन्य सड़क सुरक्षा के नियमों एवं यातायात संकेतो के पालन करने हेतु बताकर जागरूक किया गया। तत्पश्चात यातायात जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने हेतु रवाना किया गया। यह रैली डीएवी पीजी कालेज से होकर गांधी तिराहा, रैदोपुर तिराहा से कलेक्ट्रेट तिराहा से वापस उसी मार्ग से डीएवी कालेज पर समाप्त हुई। इस दौरान सम्भागीय परिहवन अधिकारी पवन सोनकर, धनंजय शर्मा, यातायात कर्मी तथा 250 एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार