अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहिरौला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गोपाली पट्टी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान बिलारी के द्वारा किया गया।
संस्थान की वरिष्ठ कार्यकर्ता जान्हवी दत्त ने बताया गया कि तरंग परियोजना के अंतर्गत अहिरौला ब्लॉक के 10 ग्राम पंचायत में 316 किशोरियां नामांकित की गई है, जिन्हे मासिक बैठक के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, माहवारी, जेंडर, अधिकार एवं संविधान के मूल्यो पर जानकारी दी जाती है। इसी क्रम में आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह दिन बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है इस दिन स्कूलों ,कॉलेजों में विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, सभी कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान में ही किए जाते हैं। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह के भेदभाव को ख़त्म करने का प्रयास करता है। इस दिन का उद्देश्य जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति प्यार और आभार व्यक्त करना है। मुख्य अतिथि थाना अतरौलिया के उपनिरीक्षक रविंद्र प्रताप यादव अपने संबोधन में किशोरियों, महिलाओं को बताया कि अब समय बदल गया है हमें जागरूक होना है अपनी लड़ाई खुद लड़नी है। हम लड़ेंगे तभी जीतेंगे आज के समय में महिलाओं के लिए कई प्रकार की हेल्पलाइन जैसे 1090,1098, 112, 181 है जिसे हम आपात स्थिति मे प्रयोग कर सकते हैं ,हमारे साथ किसी तरह का गलत कार्य किया जाता है तो हमें तत्काल हेल्पलाइन का प्रयोग करना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय महिला महिला दिवस को महिला प्रतिरोध दिवस के रूप में भी जाना जाता है। इस अवसर पर बंदना, ज्योति, गर्ल आइकन आरुषि राव, शालू, आराधना, श्वेता ने महिला दिवस पर विभिन्न प्रकार से गीत एवं भाषण के माध्यम से महिला दिवस पर अपने विचार रखें आज के कार्यक्रम में 127 किशोरियां, महिलाओं में भाग लिया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद