लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव बाजार में नारी शक्ति वंदन कार्यालय पर शक्ति वंदन संयोजक अजय जायसवाल की देखरेख में महिला शक्ति मिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। नारी शक्ति वंदन संयोजक अजय जायसवाल ने उपस्थित महिलाओं को सरकार की नीतियों के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के लिए एक से बढ़कर एक योजना चला रही है। जिससे कि महिलाएं स्वावलंबी होकर जीवन का निर्वहन सही प्रकार कर सकें।
उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने गरीब परिवारों के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, उज्ज्वला योजना, लड़कियों के लिए कन्या सुमंगला योजना, महिलाओं का आर्थिक उत्थान, आर्थिक उन्नयन, ग्राम पंचायत में बैंकिंग, स्टूडेंट सखी, महिला समृद्धि योजना, महिला सम्मान बचत पत्र योजना, स्वयं सहायता समूह में स्वरोजगार, वित्तीय स्वतंत्रता की शक्ति, ग्रामीण आजीविका मिशन सहित वर्किंग वूमेन हॉस्टल स्कीम, महिलाओं के लिए महिला पीएसी बटालियन, स्वयं सहायता समूह, कृषि ड्रोन, महिला शक्ति केंद्र, महिलाओं को बंपर नौकरियां आदि से लाभान्वित किया गया है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन आसान व सुरक्षित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के बारे में उन्होंने अब तक तरफकाजी, परसौरा, अहिरौली, गिरधरपुर, बरहती आदि गांव का दौरा करके महिलाओं को सरकार की नीतियों के बारे में अवगत कराया है। इस अवसर पर देवगांव सिधौना मंडल के कैलाश चौहान, अविनाश चौहान, पिंटू मोदनवाल, धीरेंद्र साहू, मनोज सिंह, घनश्याम श्रीवास्तव, बिलाल खान, हनुमान विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद