बैठक में ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकासखंड के सिकरौरा गांव में शुक्रवार को ग्राम प्रधान उमाशंकर मिश्रा की अध्यक्षता में ग्राम सभा के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत ग्रामीण रोजगार विषय पर बैठक हुई। केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
ग्राम विकास अधिकारी अमित यादव ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप मनरेगा योजना का नाम परिवर्तित कर विकसित भारत जी राम जी ग्रामीण रोजगार गारंटी किया गया है। इसके अंतर्गत ग्रामीणों द्वारा कराए गए कार्यों का भुगतान 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पेंशन, आवास समेत अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर जय प्रकाश मिश्रा, तकनीकी सहायक अभिषेक, पंचायत सहायक गौरव सिंह, राजेश राय, अद्याशंकर मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, अभिषेक सिंह, गुलाब कनौजिया, तूफानी चौहान, रमेश राम, अशोक राय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *