दीदारगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मार्टीनगंज ब्लाक परिसर में शनिवार को कृषि मेला व प्रदर्शनी का आयोजन कृषि विभाग की ओर से किया गया। मेले में कृषि विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन विभाग की तरफ से स्टाल भी लगाया था। पशुपालन विभाग के स्टाल का संचालन डा.अजय श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह द्वारा किया गया और 50 पशुपालकों को पशुओं के पेट की कीड़ी, किलनी की दवा दी गई। किसानों को अनाज भंडारण की विधि के विषय में बताया गया। मेले आए किसानों को प्राकृतिक खेती के विशेषज्ञ महेंद्र कुमार सिंह नें पद्मश्री कृषि सुबास पालेकर प्राकृतिक कृषि के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि एक देशी गाय से कैसे प्राकृतिक खेती की जाए। इस अवसर पर राघवेंद्र राय सहायक विकास अधिकारी (कृषि), शिवशंकर, अमलेश सिंह, विनीत जायसवाल, विभूति सिंह, राम सहाय सिंह, अजय सिंह आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-पृथ्वीराज सिंह