लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव क्षेत्र के ग्राम सिकरौरा में क्षेत्रीय कार्यालय के निर्देश के तहत अधीक्षक डाकघर आज़मगढ़ की अध्यक्षता में डाक चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों को डाक विभाग के योजनाओं की जानकारी दी गयी।
चौपाल में 150 पीओएसबी खाते खोले गए। इसके अतिरिक्त शाखा डाकघरों में प्राप्त 200 पीओएसबी खाते पंजीकृत किए गए। आईपीपीबी के 15 खाते भी खोले गए। पीएलआई/आरपीएलआई के तहत 2305 रुपये का बीमा प्रीमियम जमा किया गया तथा इसी राशि के प्रस्तावित बीमा व्यवसाय प्राप्त हुए। साथ ही 5 स्पीड पोस्ट पत्रों की बुकिंग और 30 सीईएलसी कार्य संपन्न किए गए। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों को डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान उमाशंकर मिश्रा, प्रशांत शुक्ला, डाक निरीक्षक शशि भूषण यादव, डाक सर्वेक्षक शोभित यादव, विजय प्रजापति, रवि भूषण यादव, शिवम वर्मा, ब्रांच पोस्ट मास्टर अभिनंदन कुशवाहा, प्रमोद यादव, डाक सहायक शुभम कुमार, दया शंकर भारती सहित लगभग सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद