महिलाओं, छात्राओं को दी गयी हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज-5 के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं, बालिकाओं को जागरुक किया गया।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं, बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में जनपद के समस्त थानो में गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु जागरूक किया गया। महिला एवं बच्चों से संबंधित समस्याओं एवं मुद्दों पर समझ बनाना व घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध व महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी दी गयी। महिला हिंसा से संबंधित अन्य शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *