आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मिशन शक्ति” अभियान फेज-5 के अंतर्गत महिला बीट सिपाहियों ने महिलाओं, बालिकाओं को जागरुक किया।
शनिवार को जनपद के समस्त थानों की एन्टीरोमियो टीम, महिला बीट अधिकारीगण द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में महिलाओं, बालिकाओं व बच्चों ने प्रतिभाग किया। आयोजित ग्राम चौपाल में महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा संवाद कर महिलाओं, बालिकाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं व शिकायतों के विषय में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके निस्तारण हेतु तत्काल प्रयास किए गए। चौपाल में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज़-5 के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गयी। शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, 1090, 112, 1076, 1098, 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित उन्हें जागरूक किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार