विश्व जनसंख्या दिवस पर दी गयी परिवार नियोजन की जानकारी

शेयर करे

आजमगढ़। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बक्सपुर मेज़वा के चिकनकारी सेन्टर पर सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस एवं परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी पर मिस्टर स्मार्ट सम्मेलन का आयोजन मेज़वा वेलफेयर सोसाइटी के प्रतिनिधि आशुतोष त्रिपाठी एवं चिकनकारी प्रशिक्षिका संयोगिता तथा ग्राम प्रधान अनीता गोड़ की देखरेख में किया गया।
डा.शशिकांत अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर की देखरेख में नोडल चिकित्सा अधिकारी डा.मोहम्मद अजीम स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एमएल अग्रहरी, बीसीपीएम सुशील मौर्य ने सर्वप्रथम कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्र छात्राओं ने परिवार नियोजन पर एक रैली निकाली। बच्चे परिवार नियोजन से संबंधित नारा लगाते हुए हाथ में तख्तियां लेकर चल रहे थे। तत्पश्चात विश्व जनसंख्या दिवस एवं परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एमएल अग्रहरी, बीसीपीएम सुशील मौर्य एवं नोडल अधिकारी डा.मोहम्मद अजीम ने बढ़ती हुई जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए एवं परिवार को नियोजित करने के लिए शासन द्वारा प्रदत्त स्थाई एवं अस्थाई गर्भनिरोधक विधियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। मोहम्मद अजीम ने कहा कि पुरुषों को परिवार नियोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। पुरुष नसबंदी बहुत सरल एवं आसान है। शुक्राणु आवागमन को नसबंदी में रोका जाता है बाकी अन्य संक्रियाओं में किसी भी प्रकार की मर्दाना ताकत अथवा सक्रियता में कमी नहीं आती। इस अवसर पर जयप्रकाश यादव, कामता यादव, सुरेंद्र यादव, अरविंद कुमार यादव, संजीत यादव, सुधीर कुमार यादव, सीएचओ शहनाज बानो, आरती यादव आदि उपस्थित रहीं। संचालन वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी डा.आरबी वर्मा ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *