आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से सामुदायिक नेतृत्व में विकेंद्रीकृत ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन के अंतर्गत सफाई निरीक्षक दिनेश वर्मा के नेतृत्व में वार्ड नंबर 20 रैदोपुर में मोहल्ला समिति के सदस्यों व स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक हुई।
सफाई निरीक्षक दिनेश वर्मा, आईटीसी मिशन सुनहरा कल से अर्बन कॉर्डिनेटर विपिन राय, सफाई नायक रामचन्द्र द्वारा सोर्स से कूड़े का पृथक्करण, गीले कूड़े से जैविक खाद बनाने, घरेलू हानिकारक कचरा, अपने घर का कचरा सफाई मित्र को देने, मोहल्ले, वार्ड की सफाई में स्थानीय नागरिकों का सहयोग, प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करने के बारे में जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर सफाई नायक नेसार, मोहल्ला समिति के सदस्य भानु प्रताप श्रीवास्तव, भुआल प्रसाद निषाद, दिलीप निषाद, शिवकुमार, सौदागर शर्मा, विश्वैश गौड़, भोलेनाथ गुप्ता, रानी गुप्ता, ज्ञान प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-दीपू खरवार